Wednesday, December 29, 2010
आनंद हर राज्य में शुरू करना चाहते हैं ‘सुपर 30’ की शाखाएं
बेंगलुरू (एजेंसी)। गरीब विद्यार्थियों को शैक्षिक और नैतिक र्समथन देकर आईआईटी- जी प्रवेश परीक्षा में सफल होने में मदद करने वाले सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार हर राज्य में इस संस्थान की शाखाएं खोलना चाहते हैं। कुमार ने कहा ‘मेरा सपना अपने विद्यार्थियों की संख्या को 30 से अधिक बढ़ाना और हर उस राज्य में शाखाएं खोलना है जहां गरीब और मेधावी छात्र अच्छी शिक्षा नहीं हासिल कर पाते हैं।’ कुमार यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से यशवंत राव केलकर पुरस्कार लेने आए थे। उन्होंने कहा ‘मेरा यह भी सपना है कि मैं ऐसा शैक्षिक संस्थान शुरू करूं, जहां हम चौथी और पांचवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर सकें और अनेक नोबेल पुरस्कार विजेताओं को भारत में पैदा कर सकें।’
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment